भारतीय टीम के आलराउंडर सुरेश रैना संन्यास के बाद पहली बार कानपुर में खेलते नजर आएंगे। गुरुवार शाम उन्होंने ग्रीन पार्क में बैटिंग और बॉलिंग की प्रैक्टिस की। उनके साथ सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, मुनाफ पटेल, विनय कुमार, स्टुअर्ट बिन्नी, नमन ओझा, यूसुफ पठान, राहुल शर्मा, मनप्रीत गोनी, राजेश पोवार और प्रज्ञान ओझा ने भी तीन घंटे तक ग्राउंड पर पसीना बहाया।
सीरीज के कन्वीनर अनस बकई ने बताया, “सुरेश रैना से वर्ल्ड सीरीज में शामिल होने की बात काफी पहले से चल रही थी। बुधवार को उन्होंने इंडिया लीजेंड्स की टीम में शामिल होने की जानकारी दी। रैना को वीरेंद्र सहवाग की जगह टीम में शामिल किया गया है।”
सहवाग की दम पर पिछले साल चैंपियन बनी थी इंडिया
पिछले साल इंडिया लीजेंड्स वीरेंद्र सहवाग के दम पर चैंपियन बनी थी, लेकिन इस सीजन में वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में टूर्नामेंट के फॉर्मेट को देखते हुए टीम को एक विस्फोटक बल्लेबाज की जरूरत थी। इसकी कमी युवराज सिंह के साथ मिडिल ऑर्डर में सुरेश रैना ही पूरी कर सकते हैं। उनके टीम में शामिल होने के बाद अब भारतीय टीम के सीरीज जीतने के चांस और भी बढ़ गए हैं।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed