CSK के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो मैदान पर जोरदार तरीके पसीना बहाते नजर आ रहे हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अकसर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. रैना के फैंस उन्हें मैदान पर बेहद मिस करते है इसलिए ही शायद वो सोशल मीडिया के जरिए उनसे जुड़े रहने का काम करते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके (Suresh Raina Instagram) 20 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. जिनके लिए वो अपनी जिंदगी से जुड़ी गतिविधियों की पोस्ट डाल कर फैंस को अपडेट भी लगातार देते रहते हैं.
उनके लेटेस्ट पोस्ट को देखकर लगता है कि सुरेश रैना एक बार मैदान पर वापसी करने के लिए बेताब है. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस की वीडियो शेयर की है, जिसमें वो CSK की ट्रेनिंग जर्सी में नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, “जब मैं मैदान पर होता हूं तो उस एहसास से बढ़कर कुछ नहीं होता. ग्राउंड पर सबसे अच्छा समय बिताया !!”


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder