UAE में एशिया कप का रोमांच जारी है। सभी टीमें अपना दमखम दिखा रही हैं। शुक्रवार को श्रीलंका ने बांग्लादेश पर 2 विकेट की जीत दर्ज की। इस रोमांचक जीत के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी नागिन डांस करते दिखे। वे बांग्लादेशी खिलाड़ी और फैंस को चिढ़ा रहे थे।
दरअसल, बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 183 रन बनाए थे और दूसरी पारी में ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका के बल्लेबाज इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकेंगे। ऐसे में उसके फैंस दर्शक दीर्घा में नागिन डांस कर रहे थे। लेकिन, आखिरी श्रीलंकाई टीम जीत गई। फिर उसने भी नागिन डांस किया।
याद दिला दें कि चार साल पहले 2018 में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया था और श्रीलंका निदाहास ट्रॉफी के फाइनल से चूक गई थी। उसके मैच के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने नागिन डांस किया था। तभी यह पहली बार चर्चा में आया।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video