भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी वार्षिक केंद्रीय अनुबंध सूची की घोषणा करते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा को शीर्ष श्रेणी यानी ए प्लस ग्रेड में बनाए रखा है. यह फैसला उस वक्त लिया गया जब दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार पारियां खेली थीं, और यह घोषणा इन प्रदर्शन के 24 घंटे के भीतर ही सामने आई. गौरतलब है कि कोहली और रोहित ने हाल ही में टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास (रिटायरमेंट) लिया है, इसके बावजूद उन्हें सबसे ऊंचे ग्रेड में बरकरार रखा गया है, जिससे उनके अनुभव और योगदान को लेकर बोर्ड का भरोसा झलकता है.
Also read : रुबीना दिलैक को आया गुस्सा, लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से मिली पति अभिनव शुक्ला को धमकी!
श्रेयस अय्यर और इशान किशन, जिन्हें पिछले साल घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करने के चलते अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया था, अब 34 सदस्यीय सूची में निचले ग्रेड में वापस लौटे हैं. ए प्लस श्रेणी में कोहली और रोहित के साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को भी शामिल किया गया है. रोहित और कोहली दोनों ही ए प्लस श्रेणी में हैं लेकिन यह देखना होगा. मुंबई के बल्लेबाज को इंग्लैंड में आगामी पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में टीम की अगुआई करने का मौका दिया जाता है या नहीं क्योंकि लाल गेंद के प्रारूप में उनका प्रदर्शन खराब रहा है.
Also read : पोप फ्रांसिस ने कई रिकॉर्ड बनाए
कोच गंभीर और चयनकर्ताओं की चर्चा के बाद तैयार हुई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, घोषणा पर फिलहाल रोक
बीसीसीआई के आला अधिकारियों ने हालांकि इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है क्योंकि अंतिम निर्णय लेने में मुख्य कोच गौतम गंभीर की राय भी मायने रखेगी.बीसीसीआई चार श्रेणियों में अनुबंध प्रदान करता है जो ए प्लस, ए, बी और सी है और इनकी वार्षिक रिटेनर राशि क्रमशः सात करोड़ रुपये, पांच करोड़ रुपये, तीन करोड़ रुपये और एक करोड़ रुपये है. पता चला है कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने मुख्य कोच गंभीर और सचिव देवजीत सैकिया के साथ चर्चा के बाद कम से कम दो सप्ताह पहले अनुबंध सूची तैयार कर ली थी लेकिन घोषणा को रोक दिया.
Also read : टी-20 से रिटायरमेंट के बाद भी कोहली और रोहित ए ग्रेड में बने रहे, जानिए वजह


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा