दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए, लेकिन अफ्रीकी टीम इस स्कोर को पार नहीं कर सकी। वह 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी।
रविवार (छह नवंबर) को अपेक्षाकृत कमजोर मानी जानी वाली टीम नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। उसने 13 रनों से जीत हासिल की। इस हार के बाद अफ्रीकी टीम टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई।दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए, लेकिन अफ्रीकी टीम इस स्कोर को पार नहीं कर सकी। वह 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी।
नीदरलैंड को मिली थी शानदार शुरुआत
नीदरलैंड को ओपनर स्टीफन मायबर्ग और मैक्स ओडाड ने शानदार शुरुआत दिलाई।नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर मायबर्ग 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडेन मार्कराम ने रिले रूसो के हाथों कैच कराया। मैक्स ओडाड ने इसके बाद टॉम कूपर के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 गेंद पर 39 रन जोड़े।
एकरमैन ने टीम को 150 के पार पहुंचाया
12 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद कॉलिन एकरमैन ने एक तरफ से मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने 26 गेंद पर 41 रनों की नाबाद पारी खेली।वहीं, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सात गेंद पर नाबाद 12 रन बनाए। दूसरे छोर पर बास डी लीड एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सात गेंद पर नाबाद 12 रन बनाए। अफ्रीकी टीम के लिए केशव महाराज ने दो विकेट लिए। एनरिच नोर्त्जे और एडेन मार्कराम को एक-एक सफलता मिली।


More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs