नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कल फिर से पूछताछ होगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें पूछताछ के लिए तीसरी बार समन जारी किया है। इससे पहले आज यानि की मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय में सोनिया गांधी से दो राउंड में करीब छह घंटे तक पूछताछ हुई। वहीं दूसरी ओर विरोध-प्रदर्शन के कारण हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देर शाम छोड़ दिया गया है।
बता दें कि आज सुबह सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ सुबह करीब 11 बजे दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर विद्युत लेन में स्थित ईडी के कार्यालय पहुंची थीं। इसके बाद करीब आधे के लिए लंच के लिए ईडी दफ्तर से निकलीं और फिर करीब साढ़े तीन बजे वापस वापस पहुंचीं। उनसे दो राउंड में करीब छह घंटे तक की पूछताछ हुई।
पूछताछ के दौरान प्रियंका ईडी के दफ्तर में थी मौजूद-
बताते चले कि सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में पहली बार 21 जुलाई को दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी। तब की पूछताछ के बारे में अधिकारियों ने बताया था कि उन्होंने एजेंसी के 28 सवालों के जवाब दिए। आज की पूछताछ के दौरान प्रियंका गांधी ईडी कार्यालय के एक अन्य कमरे में रुकी थीं, ताकि जरूरत पड़ने पर वह सोनिया गांधी से मिल सकें और उन्हें दवाएं मुहैया करा सकें। बता दें कि बीते दिनों सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। प्रियंका गांधी ने अपनी मां से पूछताछ के दौरान ईडी मुख्यालय में मौजूद रहने का अनुरोध किया था, जिसे ईडी ने स्वीकार कर लिया था।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead