जब हरमनप्रीत ने दीप्ति की गेंद पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डी क्लर्क का कैच लपका, तो सोशल मीडिया पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई संदेशों और वीडियो की बाढ़ आ गई। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सोमवार को भारतीय महिला टीम से जुड़े पोस्ट में 456.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इसे महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन बताया, जबकि विराट कोहली, गौतम गंभीर और सैयद किरमानी जैसे दिग्गजों ने भी देश की बेटियों को शुभकामनाएं दीं, इस सफलता को 1983 और 2011 की जीतों के समान बताया।
Also Read: ट्रंप का चौंकाने वाला बयान अमेरिका के पास दुनिया को 150 बार तबाह करने की क्षमता
विराट कोहली ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आपने अपने निडर क्रिकेट और आत्मविश्वास से हर भारतीय को गर्वित किया है। आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं और इस ऐतिहासिक पल का भरपूर आनंद लें। हरमन और उनकी पूरी टीम को शाबाशी। जय हिंद!” वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी महिला टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “आपने न केवल इतिहास रचा है, बल्कि एक ऐसी विरासत भी बनाई है जो आने वाली पीढ़ियों की लड़कियों को प्रेरित करेगी।”
भारत ने रचा इतिहास महिला वनडे विश्व कप 2025 जीता
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया। फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर ढेर हो गई। दीप्ति शर्मा ने शानदार पांच विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया, जबकि शेफाली वर्मा ने 87 रन की पारी खेली और दो विकेट भी लिए, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। यह भारत का पहला महिला वनडे विश्व कप खिताब है, जो 52 साल पुराने टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ी उपलब्धि साबित हुआ।
Also Read: भारत का एक लाख करोड़ रुपये का आरडीआई फंड इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा नई ताकत


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा