दुनिया भर 14 जून (मंगलवार) 2022 को आसमान में सुंदर नजारा दिखेगा। मंगलवार को पूर्णिमा का चंद्रमा अलग ही रूप में नजर आने वाला है। जिसे स्ट्रॉबेरी मून के नाम से जाना जाता है। आइए जानते है भारत में क्या दिखाई देगा।
चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अपनी कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पर होगा। जिसे पेरिगी कहा जाता है, जो इसे “सुपरमून” जैसा दिखाई देगा। 14 जून, 2022 को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा जिससे यह सुपरमून बन जाएगा। सुपरमून पृथ्वी पर लोगों के लिए काफी चमकीले और बड़े दिखाई देगा, अगर आसमान साफहो तो मंगलवार को ये सुंदर नजारा आप देख सकेंगे।
स्ट्रॉबेरी मून क्या है?
स्ट्रॉबेरी मून न तो स्ट्रॉबेरी की तरह दिखता है, न ही यह गुलाबी रंग का होता है। यह नाम पूर्णिमा को मूल अमेरिकी ने नाम दिया है। द ओल्ड फार्मर्स अल्मनैक के अनुसार, “इस नाम (स्ट्रॉबेरी मून) का इस्तेमाल अल्गोंक्विन, ओजिब्वे, डकोटा और लकोटा लोगों द्वारा किया गया है, इसके पीछे कारण है कि ये फुल मून में तब नजर आता है जब स्ट्राबेरी जून महीने में तैयार हो जाती है और इसे इकट्ठा किया जाता है।
कब दिखेगा ये खूबसूरत नजारा?
बता दें को दिन शाम को सूरज ढलने के बाद दक्षिण पूर्व की ओर से स्ट्रॉबेरी मून निकलेगा जो दिखने में बड़ा और बेहद चमकीला होगा। विशेषज्ञों के अनुसार 14 जून 2022 की शाम को 5 बजकर 22 मिनट पर चांद अपने चरम पर होगा मंगलवार को, यह पृथ्वी के 222,238 मील (इसकी औसत दूरी से लगभग 16,000 मील के करीब) के भीतर आ जाएगा और नियमित पूर्णिमा की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत उज्जवल होने की उम्मीद है।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा