बॉलीवुड सिंगर KK (कृष्ण कुमार कुन्नथ) का मंगलवार को कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट के बाद 53 साल की उम्र में निधन हो गया। परफॉर्मेंस के बाद वह होटल पहुंचे और उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें CMRI (कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट) हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उनके सिर में चोट थी।
पुलिस ने अननैचुरल डेथ का केस दर्ज किया है। कॉन्सर्ट की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी। सिंगर का पोस्टमॉर्टम उनके परिवार की सहमति के बाद किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था कोलकाता के SSKM अस्पताल में की जा रही है।
PM मोदी ने जताया शोक
PM मोदी ने केके के निधन पर दुख जताया है। PM ने कहा केके के निधन से दुखी हूं, उनके गानों से हर उम्र के लोग जुड़े हुए हैं। वो अपने गानों के जरिए हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी केके के निधन पर शोक जताया है।
केके के निधन से बॉलीवुड़ इंडस्ट्री में दुख का माहौल है। अभिनेता अक्षय कुमार, सिंगर अरमान मलिक, अभिनेत्री सोनल चौहान और मुनमुन दत्ता समेत कई हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है। केके समेत देश ने पिछले 2 दिन में परफॉर्मेंस के दौरान दो सिंगर्स को खो दिया है।
सिंगर KK : हिंदी-तमिल समेत 8 भाषाओं में गाने गाए
23 अगस्त 1968 को दिल्ली में जन्मे मशहूर प्लेबैक सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ को इंडस्ट्री में केके नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली और गुजराती फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं। फिल्मों में ब्रेक मिलने से पहले केके ने करीब 35,000 जिंगल्स गाए थे।
‘माचिस’ फिल्म के ‘छोड़ आए हम’ गाने से किया था डेब्यू
अगर केके की बॉलीवुड में एंट्री की बात करें तो उन्होंने ‘माचिस’ फिल्म के ‘छोड़ आए हम’ गाने से डेब्यू
किया था। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के गाने ‘तड़प तड़प’ से बड़ा ब्रेक मिला था। इसके
अलावा केके ने ‘यारो’, ‘पल’, ‘कोई कहे कहता
रहे’, ‘मैंने दिल से कहा’, ‘आवारापन बंजारापन’, ‘दस बहाने’, ‘अजब सी’, ‘खुदा जाने’ और ‘दिल इबादत’, ‘तू ही मेरी शब
है’ जैसे तमाम खूबसूरत गाने गाए हैं।
साल 2000 में केके को फिल्म हम दिल दे चुके सनम के ‘तड़प-तड़प’ गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का
आवार्ड गिल्ड फिल्म आवार्ड मिला था। 2008 में भी ओम शांति ओम फिल्म के ‘आंखों में तेरी’ और 2009
में बचना ए हसीनों फिल्म के ‘खुदा जाने’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला।
सिंगर KK : म्यूजिक एलबम ‘पल’ से सिंगिंग करियर की शुरुआत की
2021 में केके को मिर्ची म्यूजिक अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने दिल्ली के माउंट सेंट मेरी स्कूल
से पढ़ाई की और ग्रेजुएशन किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया था। 1999 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान
भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए केके ने ‘जोश ऑफ इंडिया’ गाना गाया था। उनके इस गाने
में कई भारतीय क्रिकेटर भी नजर आए थे। केके ने म्यूजिक एलबम ‘पल’ से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत
की।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation