भारत को डबल ओलिंपिक मेडल दिलाने वाली शटलर पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन सुपर 500 सीरीज खिताब जीत लिया है। उन्होंने रोमांचक फाइनल में चीन की ZY वांग को 21-9, 11-21, 21-15 से हराया। सिंधु ने पहली बार सिंगापुर ओपन जीता है।
27 साल की सिंधु ने साल का तीसरा टूर टाइटल जीता है। इससे पहले हैदराबादी खिलाड़ी ने सैय्यद मोदी और स्विस ओपन जीता था। वे पिछले महीने हुए मलेशिया ओपन और मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल राउंड से हारकर बाहर हो गई थीं।
पीवी सिंधु सिंगापुर ओपन जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बनी हैं। वे यह ट्रॉफी हासिल करने वाली दूसरी भारतीय महिला शटलर भी हैं। उनसे पहले साइना नेहवाल 2010 और साई प्रणीत 2017 में यह टाइटल जीत चुके हैं। वे जापानी खिलाड़ी सीना कावाकामी को 21-15, 21-7 से हराते हुए इस 500 सुपर सीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं। दूसरी ओर चीनी खिलाड़ी ZY वांग ने विमेन सिंगल्स के दूसरे सेमीफाइनल में जापान की आया आरोरी को 21-14, 21-14 से हराते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder