सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। कपल हमेशा ही अपने रिलेशनशिप का अफवाहों को लेकर सुर्खियों में रहा है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कंफर्मेशन नहीं दी। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ और कियारा के ब्रेकअप की खबरें सामने आई हैं।
सिद्धार्थ और कियारा काफी समय तक डेट करने के बाद अलग हो गए हैं। हालांकि दोनों के ब्रेकअप का रीजन अभी तक सामने नहीं आ पाया है। कपल के फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। दोनों को साथ में आउटिंग पर कई बार स्पॉट किया गया था।
ब्रेकअप सिद्धार्थ और कियारा हुए अलग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल के करीबी सूत्र ने खुलासा किया, “सिद्धार्थ और कियारा अलग हो गए हैं
कपल ने एक-दूसरे से मिलना भी बंद कर दिया है। दोनों के सेपरेशन के पीछे का कारण
तो कपल को ही बेहतर पता होगा
लेकिन उनके ब्रेक ने फैंस का दिल तोड़ दिया है।”
सूत्र ने आगे बताते हुए कहा, “सिद्धार्थ और कियारा का बॉन्ड काफी स्ट्रॉन्ग था और एक वक्त तो ऐसा
था जब सबको लगता था कि दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर
था पता नहीं दोनों के बीच क्या गलत हुआ है, लेकिन हम आशा करते हैं कि अगर ठीक होने
की कोई संभावना हो तो ये जल्दी ही ठीक हो जाए।”
‘शेरशाह’ में साथ नजर आए थे दोनों
सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर रोहित शेट्टी की सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर
आएंगे। ये सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। वहीं कियारा अपनी अपकमिंग फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ
‘भूल भूलैया 2’ में नजर आएंगी। बता दें, दोनों ने 2021 में आई फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ
काम किया है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation