हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) आज 647 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 54,188 अंक पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 16,227 पर खुला। अभी 9.30 बजे BSE 881 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 53,954 अंक पर कारोबार कर रहा है।
शेयर मार्केट : बैंकिंग शेयर्स में बड़ी गिरावट
आज ज्यादातर बैंकिंग शेयर्स में गिरावट देखने को मिल रही है। 11 बजे इंडसइंड बैंक के शेयर में आज 3.56%, एक्सिस बैंक के शेयर में 1.74% और SBI बैंक के शेयर में 1.34% की गिरावट देखने को मिल रही है।
कैम्पस एक्टिवेयर की लिस्टिंग आज
आज कैम्पस एक्टिवेयर की लिस्टिंग होगी। इसका 292 रुपए इश्यू प्राइस है। LIC के IPO का आज आखिरी दिन है। यह 4 मई को खुला था और इस पर शनिवार और रविवार को भी बोली लगाई गई थी। अब तक पौने दो गुना इश्यू भरा है।
रिलायंस जियो के शानदार Q4 नतीजे
जियो का चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा बढ़कर 4,173 करोड़ रुपए रहा है। इसके अलावा कंपनी की आय भी बढ़कर करीब 21000 करोड़ रुपए रही। जियो के शानदार नतीजों के चलते रिलायंस 100 अरब डॉलर सालाना आय वाली देश की पहली
कंपनी बन गई है।
पिछले हफ्ते भी 4% टूटा था शेयर मार्केट
6 मई 2022 को समाप्त हुए हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार 4% की गिरावट के साथ बंद हुए थे
RBI द्वारा ब्याज दरों में की गई बढ़ोतरी और ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत के चलते भारतीय बाजारों में
भी सेंटीमेंट खराब रहा।जियो का चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा बढ़कर 4,173 करोड़ रुपए रहा है। इसके अलावा कंपनी की
आय भी बढ़कर करीब 21000 करोड़ रुपए रही। जियो के शानदार नतीजों के चलते रिलायंस 100 अरब डॉलर सालाना
आय वाली देश की पहली कंपनी बन गई है।
6 मई को समाप्त हफ्ते में BSE सेंसेक्स 2,225 अंक यानी 3.89% की गिरावट के साथ 54,835 के स्तर
बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 691 अंक यानी 4.04% टूटकर 16,411 के स्तर पर बंद हुआ।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा