टैक्स चोरी मामले में कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा (Shakira) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. स्पेन में अभियोजकों ने शुक्रवार को कहा कि वे एक अदालत से अनुरोध करेंगे कि कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा अगर टैक्स चोरी को लेकर संभावित सुनवाई के दौरान दोषी पायी जाती हैं तो उन्हें आठ साल दो महीने कैद की सजा सुनाई जाए. सिंगर पर 2012 से 2014 के बीच अर्जित इनकम पर कर चोरी का आरोप है.
शकीरा, जिनका पूरा नाम शकीरा इसाबेल मेबारक रिपोल है, पर वर्ष 2012 और 2014 के बीच स्पेन की सरकार को 1.45 करोड़ यूरो यानी करीब 140 करोड़ का कर भुगतान करने में विफल रहने का आरोप है. अभियोजकों ने कहा कि वे 2.4 करोड़ यूरो जुर्माना लगाने की भी मांग करेंगे.अभियोग में शकीरा के खिलाफ छह आरोपों का जिक्र है.
पेश किए गए एक समझौते को खारिज कर दिया
गायिका ने इस सप्ताह अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए एक समझौते को खारिज कर दिया, इसके बजाय सुनवाई का सामना करने का विकल्प चुना. शकीरा ने अपने वीलों के माध्यम से अपने बयान में कहा कि ‘वह अपनी बेगुनाही को लेकर पूरी तरह सुनिश्चित हैं.’ यही वजह है कि उन्होंने मामले को कोर्ट में जाने देने का फैसला किया. हालांकि, सुनवाई तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है.
बता दें, बीते दिनों शकीरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में थीं. शकीरा ने हाल ही में एफसी बार्सिलोना के फुटबॉल खिलाड़ी जेरार्ड पिके के साथ अपने 11 साल लंबे रिश्ते को खत्म कर दिया, जिनसे उनके दो बच्चे भी हैं. सिंगर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जेरार्ड पर किसी और महिला के साथ रिलेशनशिप में होने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था, यही वजह है कि शकीरा अब अपने स्टार फुटबॉलर बॉयफ्रेंड से अलग रह रही हैं.
शकीरा और जेरार्ड की पहली मुलाकात फीफा वर्ल्ड कप 2010 के दौरान हुई थी. फीफा वर्ल्ड कप 2010 के ऑफिशियल सॉन्ग वाका-वाका सॉन्ग की शूटिंग के दौरान दोनों मिले, जहां इनकी दोस्ती हो गई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. शकीरा ने इस गाने को गाया और इस पर परफॉर्म भी किया था. वहीं जेरार्ड भी इस वीडियो का हिस्सा थे.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed