हरियाणा के स्पिन ऑलराउंडर शहबाज अहमद को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वे चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे। एक काउंटी मैच के दौरान वाशिंगटन सुंदर के कंधे में चोट लगी है।
28 साल के शहबाज लेफ्ट ऑर्म स्पिनर होने के साथ-साथ पावर हिटर भी हैं। वे IPL में RCB का हिस्सा हैं।
BCCI ने बुधवार को बताया कि शहबाज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 18 अगस्त को पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। बोर्ड ने दौरे के लिए टीम भी घोषित की है।
अब टीम में दो लेफ्टी स्पिन ऑलराउंडर
शहबाज के शामिल किए जाने से टीम इंडिया में अब 2 लेफ्टी स्पिन ऑलराउंडर हो गए हैं। क्योंकि, अक्षर पटेल पहले से ही टीम का हिस्सा है। यहां बता दें कि रवींद्र जडेजा भी लेफ्टी स्पिन ऑलराउंडर हैं। लेकिन, वे इस दौरे में टीम का हिस्सा नहीं हैं।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead