महिंद्रा अपनी न्यू स्कॉर्पियो 27 जून को लॉन्च करेगी। इस बीच कंपनी ने स्कॉर्पियो लाइन के न्यू एडिशन भी अनाउंस कर दिया है। कंपनी ने एक टीजर जारी करके इसकी जानकारी दी है। ये टीजर 1.01 मिनट का है। टीजर में स्कॉर्पियो-N दिख रही है। इसके आखिर में अमिताभ बच्चन की आवाज में ‘मुबारक हो बाप हुआ है, नाम है इन, स्कॉर्पियो इन।’ टीजर में SUV का एक्सटीरियर दिखाई दे रहा है। कंपनी ने इसके टीजर के साथ #BigDaddyOfSUVs का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने इसके ऑफिशियल पेज की लिंक भी शेयर की है।
स्कॉर्पियो महिंद्रा N टीजर में कुछ इस तरह की दिख रही है
कंपनी ने स्कॉर्पियो N में एकदम नई सिंगल ग्रिल दी है। इसमें क्रोम फिनिशिंग दिखाई देती है। ग्रिल पर कंपनी का नया लोगो नजर आता है, जिससे इसके सामने की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसमें नए डिजाइन वाले LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, नए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ रीडिजाइन फ्रंट बम्पर, सी-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, हेक्सागोनल लोअर ग्रिल इन्सर्ट के साथ वाइडर सेंट्रल एयर इनलेट शामिल हैं।
SUV में नए डिजाइन किए गए टू-टोन व्हील्स का सेट देखने को मिलता है। एक्सटीरियर के दूसरे हिस्से की
बात की जाए तो इसमें क्रोम्ड डोर हैंडल, क्रोम्ड विंडो लाइन, पावरफुल रूफ रेल्स, ट्वीक्ड बोनट और साइड-हिंज्ड डोर के
साथ बूटलिड, अपडेटेड रियर बम्पर, ऑल-न्यू वर्टिकल LED टेल लैंप मिलते हैं।
लग्जरी और स्टाइलिश इंटीरियर मिलने की उम्मीद
स्कॉर्पियो के एक्सटीरियर को देखकर इस बात का पता चलता है कि इसका इंटीरियर भी बेहद लग्जरी होगा। इसमें
नया डैश और सेंटर कंसोल, अपडेटेड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रूफ-माउंटेड स्पीकर, लेदर सीट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, वायरलेस चार्जिंग पैड, सेंट्रली माउंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन, क्रूज मिलने की
उम्मीद है। सेफ्टी के लिए सनरूफ, 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और रियर डिस्क
ब्रेक जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
फोर व्हील ड्राइव ऑप्शन मिलेंगे
2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में थार और XUV700 का इंजन मिल सकता है। यह 2.0-लीटर चार-सिलेंडर mStallion पेट्रोल और
2.2-लीटर चार-पॉट mHawk डीजल इंजन से लैस होगी। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा
जा सकता है। स्कॉर्पियो N के टॉप-एंड वैरिएंट को फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम से जोड़ा जा सकता है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead