महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार का क्या होगा। मुमकिन है कि इसका फैसला आज सुप्रीम कोर्ट में हो जाए क्योंकि उम्मीद है कि आज सुप्रीम कोर्ट में शिंदे सरकार को लेकर सुनवाई हो सकती है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकार बन गई है। उसने विश्वास मत भी हासिल कर लिया। शिंदे गुट और बीजेपी गठबंधन का स्पीकर भी बन गया है लेकिन शिंदे सरकार का भविष्य क्या होगा। ये आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद साफ हो सकता है। आज देश की सर्वोच्च अदालत में शिंदे खेमे के विधायकों की अयोग्यता मामले में सुनवाई हो सकती है।
स्पिकर जिरवाल ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है
महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ने रविवार को अपना जवाब दाखिल कर दिया। डिप्टी स्पीकर ने शिंदे गुट के सभी बागी विधायकों को अयोग्यता कार्रवाई पूरी होने तक विधानसभा में प्रवेश और सदन की कार्रवाई से दूर रखने की मांग की है। उद्धव ठाकरे की तरफ से एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के 16 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है। साथ ही एकनाथ शिंदे गुट को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के प्रस्ताव को भी चुनौती दी गई है। महाराष्ट्र में भाजपा के समर्थन से एकनाथ शिंदे ने सरकार बनाई है।
गुवाहाटी में रहे शिंदे गुट के विधायक
महाराष्ट्र की अघाड़ी सरकार पर संकट उस समय गहरा गया जब एकनाथ शिंदे 20 जून को अपने गुट को विधायकों को लेकर पहले सूरत और फिर गुवाहाटी रवाना हो गए। शिंदे गुट के विधायक एक सप्ताह तक गुवाहाटी होटल में रहे। एकनाथ शिंदे गुट ने पत्र लिखकर उद्धव ठाकरे से अघाड़ी सरकार से बाहर निकलने की मांग की। शिंदे गुट ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे ने हिंदुत्व की जो राह दिखाई है उससे पार्टी भटक गई है। उसने हिंदुत्व के मुद्दों से समझौता कर लिया है। शिंदे गुट ने कहा कि बाला साहेब के हिंदुत्व की विचारधारा को वही आगे बढ़ाएंगे।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation