मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री स्तयेंद्र जैन को झटका लगा है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है.
मनी लॉन्ड्रींग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट ने आप नेता और मंत्री सत्येंद्र जैन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इसी मामले में ईडी ने उनको 30 मई को गिरफ्तार किया था।
इससे पहले अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की थी। इसमें अकिंचन डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों की संपत्तियां शामिल थीं।
जैन पर कथित आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई शेल कंपनियों को लॉन्च किया या खरीदा था। उन्होंने कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 शेल कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये के काले धन को भी सफेद किया था। जैन के पास प्रयास, इंडो और अकिंचन नाम की कंपनियों में बड़ी संख्या में शेयर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2015 में केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने के बाद जैन के सभी शेयर उनकी पत्नी के नाम कर दिए गए थे।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder