अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन में मिसाइल हमलों के लिए सोमवार को रूस की निंदा की जिनमें करीब 11 लोग मारे गये हैं। रूस ने सोमवार को यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल से हमले शुरू कर दिये। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इन हमलों को यूक्रेन की मास्को के बलों को हटाने की कोशिशों के जवाब में किया गया बताया। उन्होंने यूक्रेन की इस कार्रवाई को ‘आतंकवादी कार्रवाई’ करार दिया। बाइडन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘इन हमलों में नागरिकों को मारा गया और घायल किया गया, उन जगहों को तबाह कर दिया गया जिनका कोई सैन्य मकसद नहीं था। उन्होंने यूक्रेन की जनता पर पुतिन के अवैध युद्ध की नृशंसता को एक बार फिर दर्शा दिया है।’
रूसी हमले युद्ध की रणनीति में बदलाव का संकेत: मैक्रो
वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो ने कहा कि पूरे यूक्रेन में और नागरिकों के खिलाफ रूसी हमले युद्ध की रणनीति में बदलाव का संकेत दे रहे हैं। मैक्रो ने फ्रांस के मायेन क्षेत्र की यात्रा के दौरान मीडिया से कहा कि रूस ने पूरे यूक्रेन और उसके नागरिकों के खिलाफ जानबूझकर हमले किए हैं। यह युद्ध की रणनीति में बदलाव का संकेत हैं।
लिथुआनिया, पोलैंड और यूक्रेन पर ये हैं आरोप
उधर पुतिन के सहयोगी बेलरूसी नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मास्को के साथ अपने सैनिकों को तैनात करने की योजना की घोषणा करते हुए कहा कि लिथुआनिया, पोलैंड और यूक्रेन आतंकवादी हमलों के लिए बेलारूसी कट्टरपंथियों को प्रशिक्षण दे रहे थे।
रूस ने यूक्रेन पर 84 मिसाइलें दागी
यूक्रने की सेना के मुताबिक रूस ने उन पर 84 मिसाइलें दागी। रूस के क्रीमिया से जोड़ने वाले एक पुल को क्षतिग्रस्त करने के दो दिन बाद यह हमला हुआ। सोमवार को यूक्रेन में रूस के व्यापक जवाबी हमले के दौरान करीब 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा