रोहित को उनकी शानदार पारी के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार दिया गया। इस पुरस्कार के साथ ही रोहित ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह तीसरी बार है जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है, और अब वह सबसे अधिक बार यह खिताब जीतने वाली टीम बन गई है।
Also read : राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर बनेगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का स्मारक, परिवार ने दी मंजूरी
भारत ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा, रोहित शर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच
बता दें कि 2002 में भारत ने श्रीलंका के साथ मिलकर खिताब जीता था तो वहीं दूसरी बार 2013 में खिताब जीतने में कामयाबी पाई थी. अब 2025 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में भारत की जीत में रोहित शर्मा ने कमाल किया और 76 रन की शानदार पारी खेली. रोहित को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. रोहित ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. रोहित दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिनके नाम आईसीसी के तीनों लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने का कमाल किया हो.
Also read : CT 2025 मोहम्मद शमी पर विवाद, मौलवियों ने बताया गुनाहगार
रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और अब चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तान के तौर पर खेलते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने में सफल रहे हैं. बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रोहित की पारी ने भारत को खिताब दिलाने का काम किया. बता दें कि भारतीय टीम ने टॉस हार मैच की बात करें तो रोहित ने 83 गेंद में 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी और भारत ने एक ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. केएल राहुल ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नाबाद 34 रन बनाये. भारत की जीत में एक ओर जहां रोहित ने शानदार बल्लेबाजी की तो वहीं दूसरी ओर कुलदीप यादव ने दो विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.
Also read : भारतीय रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए नई रणनीति तैयार


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video