IPL इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं और सभी मुकाबले हारे हैं लगातार 8 हार । मुंबई IPL इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसने शुरुआती 8 मैच हारे हैं।
इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर मुंबई के फैंस के लिए एक इमोशनल पोस्ट किया है। रोहित ने ट्वीट कर लिखा- हमने इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन ऐसा होता है। खेल की दुनिया के कई दिग्गज इस तरह के फेज से निकले हैं, लेकिन मैं अपनी टीम और इसके माहौल से काफी प्यार करता हूं। मैं हमारे शुभचिंतकों का भी शुक्रिया करना चाहता हूं, जिन्होंने हम में विश्वास दिखाया और टीम के प्रति अटूट निष्ठा दिखाई।
लगातार 8 हार प्लेऑफ में खेलना बेहद मुश्किल
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो 8 मुकाबलों में 0 अंकों के साथ मुंबई सबसे नीचे 10वें स्थान पर बनी
हुई है। अभी उसे 6 मैच और खेलने हैं। IPL में इस सीजन 2 नई टीमों की एंट्री जरूर हुई है, लेकिन BCCI ने फॉर्मेट में बदलाव नहीं करते
हुए प्रत्येक टीम के मैचों की संख्या 14 ही रखी है। ऐसा पिछले सीजन में भी था। यहां
से मुंबई अगर अपने सभी मैच जीत भी जाती है तो उसके 12 अंक होंगे।
हर मैच जीतने के बाद टीम के खाते में 2 अंक आते हैं। सभी मैच जीतने के बाद भी
MI 14 अंकों तक नहीं पहुंच पाएगी, जो प्लेऑफ में जाने के लिए जरूरी हैं। हालांकि, 12 पॉइंट्स के
साथ SRH ने 2019 में प्लेऑफ खेला है। मुंबई को 12 अंकों के साथ अगर प्लेऑफ में जाना है तो अन्य
टीमों को काफी बुरा प्रदर्शन करना होगा।
MI के 3 मैच वानखेड़े में
बचे हुए 6 में से आखिरी के तीन मुकाबले मुंबई इंडियंस को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेलने हैं
इसका फायदा रोहित एंड कंपनी को मिल सकता है। वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस का ट्रैक रिकॉर्ड 2018
के सीजन से काफी अच्छा रहा है। टीम ने इस मैदान पर 15 मैच खेले हैं और 8 में
जीत दर्ज की है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead