कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। पंत टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने भारत की पहली पारी में दो छक्के और उतने ही चौके लगाए, जिससे उन्होंने इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। पंत ने सहवाग और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए यह नई मील का पत्थर हासिल किया।
Also Read: Bihar Election 2025: छपरा से खेसारी लाल यादव को हराने वाली महिला नेता और उनकी जीत का अंतर
पंत बने ‘सिक्सर किंग’! भारत की पहली पारी में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पंत ने 24 गेंदों में 27 रन बनाए, जिनमें दो गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस उपलब्धि के साथ पंत टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पंत के नाम अब 83 टेस्ट पारियों में 92 छक्के हैं, जबकि पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 180 पारियों में 91 छक्के लगाए। इस सूची में तीसरे स्थान पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 116 पारियों में 8 छक्के लगाए।
भारत 189 रन पर आउट दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों की बढ़त
पहली पारी में 189 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका पर 30 रनों की मामूली बढ़त बनाई। कप्तान शुभमन गिल चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हुए और इसके बाद बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे, जिसके कारण भारत की पारी नौ विकेट गिरने के बाद समाप्त हुई। भारत के लिए केएल राहुल ने 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रनों की अहम पारी खेली। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इसके अलावा ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने क्रमशः 27, 27 और 14 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने चार विकेट और मार्को यानसेन ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश को एक-एक विकेट मिला।
Also Read: IND vs SA: कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 3 गेंद खेलने के बाद अचानक लौटे हुए रिटायर्ड हर्ट


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change