इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का प्रोमो वीडियो ICC ने लॉन्च किया है। इस वीडियो में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को सुपर हीरो की तरह दिखाया गया है। पंत समुद्र से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे ICC ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रोमो में विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं।
ICC ने इस वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन लिखा- टी-20 वर्ल्ड कप प्रोमो में आपका स्वागत है। इस बार का वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहा है।
वर्ल्ड कप के प्रोमो वीडियो को देखकर लोग ऋषभ पंत को लोग ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभी तक टीम इंडिया का चयन नहीं हुआ है और पंत की जगह भी वर्ल्ड कप में पक्की नहीं है। ऐसे में वर्ल्ड कप के प्रोमो में उनको जगह देना कुछ समझ नहीं आ रहा है। ऋषभ पंत ने अब तक 49 टी 20 इंटरनेशनल मैचों में 23.24 की औसत से 767 रन बनाए हैं।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation