कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम घटने के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतें 48 दिनों बाद फिर बढ़ाई गई हैं। इंडियन ऑयल के ताजा अपडेट के मुताबिक, नॉन-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर पर अब आपको 50 रुपए ज्यादा देने होंगे। राजधानी दिल्ली में अब 14 किलो के सिलेंडर की कीमत 1003 रुपए से बढ़कर 1053 रुपए हो गई है।
इसके पहले 19 मई को पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की थी। वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया था।दिल्ली में 1 जुलाई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपए थी, जो अब 1053 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 218.50 रुपए बढ़ी है। इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।


More Stories
Ambedkar’s Vision: No Voter Left Out of India’s First Electoral Roll
गुजरात में मिला दुर्लभ दो सिर वाला सांप, एक शरीर पर 4 आंखें देखकर चौंके लोग
Tata Trusts Given Until October 12 to Respond to Venu Srinivasan’s Governance Complaint