नॉर्थ कोरिया में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। यहां करीब 15 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। मंगलवार को यहां 2,69,510 नए कोरोना मरीज मिले है। कोरोना संक्रमण से 24 घंटे के दौरान छह लोगों की मौत हुई है। अप्रैल से अब तक 56 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। राजधानी प्योंगयांग में सभी दवा दुकानों के सामने आर्मी को तैनात किया गया है।
कोरोना की जांच के लिए पर्याप्त टेस्ट किट नहीं होने के कारण स्थिति और भी बदतर होते जा रही है। नॉर्थ कोरिया में बेकाबू होते संक्रमण और लोगों में रोष भड़कने की आशंका को देखते हुए तानाशाह किम जोंग उन ने हजारों सैनिकों को सड़कों पर सैनिकों उतार दिया हैै। संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में नॉर्थ कोरिया और अफ्रीकी देश इरिट्रीया ने कारण स्थिति वैक्सीन नहीं ली है।
40% कुपोषित… जो वायरस के प्रभाव को बढ़ा रहे हैं
नॉर्थ कोरिया में करीब 40% लोग कुपोषित है। जिनकी वजह से कोरोना वायरस के प्रभाव को बढ़ा रहे हैं
इस संकट के बीच दक्षिण ने को मास्क, वैक्सीन और जांच किट देने की पेशकश की थी, लेकिन किम ने
इनकार कर दिया।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 2.6 करोड़ की आबादी वाले का हेल्थ सिस्टम दुनिया में सबसे खराब। वहां अस्पतालों, स्पेशल केयर
यूनिट, कोविड मेडिसिन और टेस्टिंग सिस्टम की भारी कमी है। इसे लेकर अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर
हालात जल्द नहीं सुधरे तो किम का तख्तापलट हो सकता है।
नॉर्थ कोरिया WHO के वैक्सीन लेने संबंधी सभी प्रस्ताव ठुकरा चुका है
नॉर्थ कोरिया में वायरस फैलने से पहले, किम के सामने चीन और WHO ने कोविड वैक्सीन के कई प्रस्ताव रखे
थे, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। हालांकि, देश में तेजी से संक्रमण फैलने के बाद चीन ने एक बार
फिर के सामने नए प्रस्ताव रखे हैं।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation