हिमाचल में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। मंडी और चंबा जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पिछले 24 घंटों में चंबा के भटियात में तीन, मंडी में एक और कांगड़ा के शाहपुर में मकान गिरने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। चंबा और मंडी जिले में 15 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे है। हमीरपुर में 10 से 12 घर नदी में डूब गए। इनमें फंसे 19 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
उधर, कांगड़ा में भारी बारिश से चक्की नदी में बना पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला रेलवे पुल बह गया। हालांकि, इस पुल को एक हफ्ते पहले ही असुरक्षित घोषित कर दिया था। इस वजह से अगस्त के पहले हफ्ते ही इसे बंद कर दिया था।
अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 96 घंटे तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। आज और कल भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट लाहौल स्पीति को छोड़ बाकी 11 जिलों को दिया गया है।
4 NH समेत 336 सड़कें और 1525 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद
हिमाचल में भारी बारिश के बाद 4 नेशनल हाइवे समेत 336 सड़कें और 1525 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद हो गए है। तकरीबन 150 पेयजल योजनाओं को बाढ़ से नुकसान के बाद लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief