वंदे भारत एक्सप्रेस को मिले अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए अब इंडियन आरामदायक रेलवे ने स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने प्लानिंग में है। इसके लिए इंडियन रेलवे ने 200 स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए टेंडर जारी किया है।
इस टेंडर में एक्सप्रेस के डिजाइन, मैन्यूफैक्चरिंग और मेंटेनेंस शामिल है। इसके अलावा रेलवे ने वंदे भारत के अपग्रेडेशन के लिए भी टेंडर जारी किया है। बता दें टेंडर की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।
आरामदायक : ट्रेन के सभी कोच AC होंगे
इंडियन रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के सभी कोच AC होंगे। स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस को मध्यम और लंबी दूरी के रूट पर चलाया जाएगा। रेलवे की तरफ से टेंडर को लेकर कहा गया कि
16 डिब्बों वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 1 फर्स्ट AC, 4 सेकेंड AC और 11 थर्ड AC के डिब्बे होंगे
20 डिब्बों वाली स्लीपर ट्रेन में फर्स्ट AC, 4 सेकेंड AC और 15 थर्ड AC के डिब्बे लगाए जाएंगे
इस ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे की होगी।
तय समय में 200 ट्रेनें तैयार होंगी
रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी में बताया कि पहली प्री-बिड कॉन्फ्रेंस 20 मई 2022 को आयोजित किया जाएगा
रेलवे ने टेंडर में बताया कि स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की डिलीवरी की डेडलाइन 6 साल 10 महीने की होगी
कंपनी इस टाइम पीरियड के अंदर 200 ट्रेनें तैयार करके देगी।
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलाई गई थी पहली वंदे भारत
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच 15 फरवरी 2019 को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई थी। इसके बाद
3 अक्टूबर 2019 को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से कटरा स्टेशन के बीच शुरू हो गई।
ये दोनों ही ट्रेनें चेयरकार हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो कि
भारतीय रेल नेटवर्क की सबसे तेज स्पीड है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead