बरेली के प्रेमनगर में अवैध रूप से चल रहे बुद्धा स्पा में युवती को जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा था। विरोध करने वाली महिलाओं को संचालक एक अन्य महिला की मदद से कमरे में बंद कर देता था। सोमवार रात पुलिस ने छापा मारकर तीन युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।
Also Read: बीड़ी की तलब ने बुजुर्ग की जान ली, गैस चूल्हे से जलाने के दौरान हुआ धमाका
एक पीड़िता की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने संचालक, एक महिला और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संचालक मोनू चौधरी ने नौकरी का झांसा देकर एक युवती को स्पा सेंटर बुलाया। वहां पहुंचने पर रेखा नाम की महिला के साथ मिलकर युवती को कमरे में बंद कर दिया। युवती पर जबरन देह व्यापार का दबाव बनाया गया।
Also Read: CEC की नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज SC में सुनवाई
युवती ने मौका मिलते ही मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को अनैतिक गतिविधियों की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा।
Also Read: चैंपियंस ट्रॉफी की पहली बार कब हुई थी और विजेता कौन था?
युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पुलिस से पूछताछ में एक युवती ने बताया कि उसे 15 फरवरी को नौकरी का झांसा देकर स्पा सेंटर लाया गया। स्पा सेंटर का मुख्य संचालक मोनू चौधरी भोली युवतियों को नौकरी का लालच देकर फंसा लेता है, फिर उन्हें देह व्यापार में धकेल देता है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मोनू चौधरी, रेखा और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मुरादाबाद के सिविल लाइंस निवासी रेखा, भोजीपुरा के साहिल और रोहित गिरफ्तार किए गए हैं। संचालक मोनू चौधरी की तलाश जारी है। देवरनिया थाना क्षेत्र की एक महिला और हरियाणा के हिसार की लाडवा सुल्तानपुर निवासी युवती भी गिरफ्तार हुई हैं। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed