बर्मिंघम कॉमेनवेल्थ गेम्स में नौवें दिन के मुकाबले चल रहे हैं। प्रियंका गोस्वामी ने भारत के लिए दिन का पहला मेडल जीता है। उन्होंने विमेंस 10 हजार मीटर वॉक रेस में सिल्वर मेडल जीत लिया है। उन्होंने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी की। ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42.34 मिनट का समय निकालकर गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, केन्या की एमिली 43.50.86 मिनट में रेस पूरी कर तीसरे स्थान पर रहीं।
रेसलिंग में भारत की विनेश फोगाट और पूजा सिहाग सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। क्वार्टर फाइनल में विनेश ने नाइजीरिया की मर्सी एडेकुओरे को 6-0 से हराया। वहीं, पूजा सिहाग ने न्यूजीलैंड की पहलवान को 5-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। मेंस 74 KG कैटेगरी में अमित पंघाल ने बॉक्सिंग के मेंस 51Kg वेट कैटेगरी में जाम्बिया के पैट्रिक चिनेयम्बा को 5-0 से हरा दिया है।

भारत की नीतू बॉक्सिंग के 48Kg वेट कैटेगरी में कनाडाई प्रियंका ढिल्लन के खिलाफ सेमीफाइनल जीत गई हैं। नीतू ने कनाडाई बॉक्सर को 5-0 से हराया है।



More Stories
ब्रेकर पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, गेट तोड़कर निकाले गए शव
Bengaluru Man Kills Wife, Pours Hot Oil on Her Face, Stages Death as Suicide
मध्य प्रदेश में नशे में धुत सिपाही पर SP की सख्ती, कार्रवाई से दिया कड़ा संदेश