प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी जाएंगे, जहां रविवार को एक पुल टूटने से 134 लोगों की मौत हो गई थी. प्रधानमंत्री मोरबी के अस्पताल में भर्ती इस हादसे के घायलों का हालचाल पूछने जाएंगे. वो घटनास्थल भी जा सकते हैं. प्रधानमंत्री तीन दिन के दौरे पर गुजरात में हैं. इस हादसे के बाद उन्होंने सोमवार को केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से लोगों को संबोधित करते हुए पुल हादसे पर दुख जताया था. वहां उन्होंने कहा था कि उनका मन मोरबी के पीड़ितों के साथ है.
गुजरात में राजकीय शोक
रविवार शाम गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज टूट गया था. घटना के समय पुल पर 400 से अधिक लोग थे. इनमें से बहुत से लोग नदी में गिर गए. नदी से 177 लोगों को बचा लिया गया था. सोमवार को नदी से 134 लोगों के शव बरामद किए गए थे. सौ से अधिक लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया था. राहत और बचाव का काम अभी भी चल रहा है. इसमें एनडीआरएफ और सेना की टुकड़ियां शामिल हैं.
इस बीच गुजरात सरकार ने मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो नवंबर को राज्यव्यापी शोक की घोषणा की है. यह फैसला त्रासदी के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया, ”गुजरात सरकार ने 2 नवंबर को राज्यव्यापी शोक मनाने का फैसला किया है. राज्य में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक समारोह नहीं होगा.” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया है.


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead