टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है। वनडे में क्लीन स्वीप करने के बाद वह पांच मैचों की T-20 सीरीज खेल रही है। शुरुआती तीन मैच हो चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया 2-1 से आगे है। अब आखिरी दो मुकाबले 6 और 7 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में होने हैं।
ऐसे में भारतीय दल के 14 सदस्यों को कागजी अड़चनों के कारण अमेरिकी वीजा नहीं मिल रहा था और माना जा रहा था कि भारत छोटे स्क्वायड के साथ अमेरिका जाएगा। गयाना के प्रेसिडेंट के हस्तक्षेप के बाद भारत और वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ियों को वीजा मिल गया है। उन्हें आधिकारिक तौर पर अमेरिका की यात्रा करने की मंजूरी दे दी गई है।
अब पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी दो मैच फ्लोरिडा में हो सकेंगे। अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यह सब किया जा रहा है। भारत एक पॉपुलर टीम है, इसलिए वहां मैच करवाने से दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches