गुजरात विधानसभा चुनाव का एलान कभी भी हो सकता है। ऐसे में इन चुनावों से पहले राज्य को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के वडोदरा में सेना के लिए सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्लांट की आधारशिला रखेंगे। यानी कि देश का पहला मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट गुजरात के इसी प्लांट में बनकर तैयार होगा।
देश में पहली बार कोई प्राइवेट कंपनी किसी विमान को बनाने जा रही है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि टाटा एयरबस इन एयरक्रॉफ्ट का निर्माण करेगी। रक्षा सचिव अरमानी गिरिधर के मुताबिक, टाटा एयरबस 40 एयरक्रॉफ्ट के अलावा, वायु सेना की जरूरत और ट्रांसपोर्टेशन के आधार पर अतिरिक्त एयरक्रॉफ्ट का भी निर्माण करेगी।


More Stories
Pakistan Train Derailment: 6 Dead, 30 Injured After Track Repairs
Sikh Chef Who Reported Threats From Pakistan Fears UK Restaurant Could Shut Down
‘सपने में बुलाते हैं भाई’, 6 महीने में 3 भाइयों की मौत से दहशत, शाम 7 बजे बंद हो जाते हैं घर के दरवाजे