इनवेस्ट कर्नाटक 2022 समिट में पीएम मोदी ने कर्नाटक की प्राकृतिक खूबसूरती और संस्कृति के बारे में बात की। उन्होने कहा कि यह वह जगह है जहां परंपरा और तकनीक दोनों हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार) कर्नाटक में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘इनवेस्ट कर्नाटक-2022’ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया।वहीं अब पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
कर्नाटक वह जगह है जहां परंपरा और तकनीक दोनों हैं
इन्वेस्ट कर्नाटक 2022 समिट में पीएम मोदी ने कर्नाटक की प्राकृतिक खूबसूरती और संस्कृति के बारे में बात की.यह वह जगह है जहां प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम है। जब हम टैलेंट और टेक्नोलॉजी की बात करते हैं, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में बेंगलुरु नाम आता है।
अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं
हम अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने बुनियादी सिद्धांतों पर काम लगातार कर रहे हैं। जिन मुक्त व्यापार सौदों पर हस्ताक्षर किए गए हैं, वे दुनिया को हमारी तैयारियों की एक झलक देते हैं। हमने निवेशकों को विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित किया है जैसे पहले रक्षा, ड्रोन, अंतरिक्ष आदि पहले यहां निजी निवेश के लिए दरवाजे बंद थे।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed