हैदराबाद को मिलेगा नया नाम? हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तेलंगाना की राजधानी को भाग्यनगर के रूप में संदर्भित किए जाने के बाद रविवार को राजनीतिक गलियारों में इसी बात की चर्चाएं थीं. प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने इस क्षेत्र को संघ में एकीकृत करके हैदराबाद में ‘एक भारत’ (संयुक्त भारत) की नींव रखी और ‘श्रेष्ठ भारत’ का निर्माण करना भाजपा का ऐतिहासिक दायित्व है.
बीजेपी नेता रविशंकर यादव ने नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग में पीएम मोदी के भाषण का हवाला देते हुए कहा, ‘पीएम मोदी ने कहा कि हैदराबाद भाग्यनगर है जो हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है. सरदार पटेल ने हैदराबाद में एक एकीकृत भारत की नींव रखी और अब इसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी भाजपा की है.’ उन्होंने कहा कि देश में जो कुछ भी अच्छा है, उस पर हर भारतीय का हक है. भाजपा इस दर्शन में विश्वास करती है और इसलिए वह सरदार पटेल जैसे नेताओं को मानती है.
जब तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनेगी, तब नाम पर निर्णय: पीयूष गोयल
भाजपा की लंबे समय से हैदराबाद का नाम बदलने की मांग रही है, पार्टी के नेता बार-बार इसके लिए आवाज उठाते रहे हैं. हैदराबाद के नाम परिवर्तन की चर्चा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जो भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल थे, ने कहा कि इस संबंध में कोई भी निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा अपने कैबिनेट मंत्री के परामर्श से लिया जाएगा जब राज्य में भाजपा सत्ता में आएगी. वर्तमान में तेलंगाना राष्ट्रीय समिति के के. चंद्रशेखर राव का तेलंगाना में शासन है.


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead