चीन के चोंगकिंग एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह तिब्बत एयरलाइंस के एक प्लेन में आग लग गई। हादसे में कम से कम 40 यात्रियों को चोट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोंगकिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट टेक-ऑफ के दौरान रनवे से नीचे उतर गई, जिससे उसमें आग लग गई।
प्लेन : 113 यात्री थे सवार
विमान में 113 यात्री और 9 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि रनवे पर खड़े विमान में आग लगी है। विमान से धुआं निकलता हुआ भी दिख रहा है। रेस्क्यू टीम की तरफ से विमान पर पानी डाला जा रहा है और आग को बुझाने की कोशिश की गई। फिलहाल आग को बुझा दिया गया है और रनवे को बंद कर दिया गया है।
चोंगकिंग से तिब्बत के न्यांगची जा रहा था विमान
तिब्बत एयरलाइन्स ने बताया कि विमान चीन के चोंगकिंग से तिब्बत के न्यांगची जा रहा था। अचानक ही विमान रनवे से उतर गया और उसमें आग लग गई। सभी पैसेंजर्स और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कुछ पैसेंजर्स को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भेजा दिया गया है।
चीन में पहले भी हुआ विमान हादसा
चीन के गुआंग्शी में चाइना ईस्टर्न पैसेंजर एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया था। इनमें 123 यात्री और 9
क्रू मेम्बर्स सवार थे। सभी की मौत हो गई। फ्लाइट MU 5735 ने दोपहर सवा एक बजे
कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। ये फ्लाइट 3 बजे
गुआंगझोऊ तक पहुंचनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन दो मिनट से भी कम समय में 30,000 फीट नीचे गिर गया
563 किमी/घंटे की रफ्तार से पहाड़ों से टकराकर क्रैश हुआ।
पिछले साल दुनिया में हुए 15 बड़े प्लेन हादसे
साल 2021 में दुनिया भर में 15 जानलेवा विमान हादसे हुए। जिसमें कुल 134 मौतें हुईं। सबसे बड़ी
दुर्घटना थी श्रीविजय एयर बोइंग 737-500 की, जो इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 9 जनवरी 2021 को हुए हादसे
में विमान में सवार सभी 61 लोगों की मौत हो गई। चीन में सबसे बड़ी विमान दुर्घटना 2010 में
हुई थी, जिसमें हेनान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर ई-190 क्रैश हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 96
यात्रियों में से 44 मारे गए थे।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead