दक्षिण कोरिया के यांगयांग में एक बौद्ध मंदिर के पास रविवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं योनहाप समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने शुरू में माना था कि विमान में केवल दो लोग सवार थे जिसमें, 71 वर्षीय पायलट और 54 वर्षीय मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई।
सर्वेक्षण के दौरान हुआ हादसा
यांगयांग, सोक्चो और गोसियोंग की स्थानीय सरकारों द्वारा लीज पर लिया गया एक एस-58टी हेलिकॉप्टर सर्वेक्षण के दौरान सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर एक पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी हेलीकॉप्टर निर्माता सिकोरस्की का ये हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त होने के बाद आग की चपेट में आ गया।
आग की चपेट में हेलिकॉप्टर
एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर हादसे में दो यात्रियों की मौत हुई। हेलिकॉप्टर में आग की लपटे इतनी तेज थी की, उन तक पहुंचना मुश्किल था क्योंकि विमान में एक और विस्फोट होने की संभावना थी।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा