सोनाली कुलकर्णी ने अपने करियर में कई साहसी फैसले लिए हैं। मात्र 26 साल की उम्र में उन्होंने ‘मिशन कश्मीर’ में ऋतिक रोशन की मां का किरदार निभाया, जबकि अपने करियर की शुरुआत में ही ‘दायरा’ जैसी बोल्ड फिल्म में काम करना भी हिम्मत का काम था। इस बारे में बात करते हुए सोनाली कहती हैं कि उन्हें हमेशा बेहतरीन निर्देशकों का सहयोग मिला, जिन्होंने उनमें आत्मविश्वास भरा। गिरीश कर्नाड, जब्बार पटेल और अमोल पालेकर जैसे दिग्गजों के साथ काम करने से उनकी सोच का दायरा विस्तृत हुआ।
Also Read:- उत्तराखंड: बर्फीला तूफान, 57 लोग फंसे, 16 को बचाया; बारिश का अलर्ट
व्यक्तिगत जीवन और परिवार
सोनाली अपनी मां को अपनी प्रेरणा मानती हैं। वे कहती हैं, “मेरी मां ने हमें सिखाया कि सबसे बड़ी कमाई अच्छे रिश्ते होते हैं। वे बहुत मज़ेदार इंसान हैं और हमेशा हंसती रहती हैं।” वहीं, उनकी बेटी कावेरी भी काफी क्रिएटिव और संवेदनशील है। सोनाली का मानना है कि हर बच्चे को अपनी रुचि के अनुसार बढ़ने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।
Also Read:- पुणे बस में महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी, सूचना पर ₹1 लाख इनाम
सोनाली को साइकिलिंग का शौक
सोनाली को साइकिलिंग का भी बेहद शौक है। वे बताती हैं कि उनके घर में कार नहीं थी, और वे हमेशा साइकिल से स्कूल-कॉलेज जाती थीं। आज भी वे साइकिल को प्राथमिकता देती हैं और इसे फिटनेस का बेहतरीन साधन मानती हैं।
Also Read:- JEE Mains 2025 Session 2: जल्द बंद होगी सुधार विंडो, तुरंत करें जरूरी बदलाव
स्मिता पाटिल से तुलना
कई बार उनकी तुलना महान अभिनेत्री स्मिता पाटिल से की जाती है, और वे ‘स्मिता पाटिल सम्मान’ से भी नवाजी जा चुकी हैं। इस पर सोनाली कहती हैं, “जब पहली बार यह सुना तो खुशी से सातवें आसमान पर थी। लेकिन बाद में अहसास हुआ कि मेरी शैली अलग है।” उन्होंने बताया कि बचपन में उन्होंने स्मिता पाटिल के साथ एक पेड़ लगाया था और इसीलिए खुद को उनकी विरासत का हिस्सा मानती हैं। सोनाली के जीवन में कई दिलचस्प पल आए हैं। फिल्म ‘सिंघम’ की शूटिंग के दौरान जब वे छह महीने की गर्भवती थीं, तो अचानक उन्हें फिल्म के क्लाइमेक्स के लिए बुलाया गया। सेट पर पहुंचने के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी और अजय देवगन यह देखकर चौंक गए कि फिल्म की शुरुआत में विधवा दिखी महिला अब गर्भवती है! यह सोनाली के लिए एक मजेदार ‘ऊप्स मोमेंट’ था।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा