महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण इलाके में एक कार ने एक बाइक और कुछ राहगीरों को टक्कर मार दी। पीड़ितों में एक 40 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है, जिसकी मौत हो गई। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों में भी शामिल हैं।
खड़कपाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार शाम को बरवे रोड के पास, सड़क किनारे स्थित भोजनालय के नजदीक हुई।
बाद में, 36 वर्षीय एक शिक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह और उसका एक दोस्त किरणदास राठौड़ बाइक से जा रहे थे तभी तेज़ रफ्तार से चलाई जा रही एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक से गिर पड़े और जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि राठौड़ को नज़दीक के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि घटना में दो राहगीर भी जख्मी हुए हैं जिनका कल्याण के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है । उसकी पहचान कर ली गई है लेकिन उसकी अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation