राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले शुक्रवार को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर बदल दी। भगवा ध्वज को हटाकर तिरंगा लगा दिया।
इस खबर की चर्चा इसलिए हो रही है कि RSS ने ऐसा पहली बार किया। केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के बाद विपक्ष लगातार संघ पर हमलावर था। RSS प्रमुख मोहन भागवत और संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने भी अपनी DP में राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगा लगा लिया है।
RSS प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने कहा, ‘संघ अपने सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।’ भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है।
मन की बात के 91वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा झंड़ा फहराने और अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगा लगाने की अपील की थी। उसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाया है।


More Stories
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications