भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. पैगंबर मुहम्मत पर उनके कथित विवादित बयान को लेकर पूरे देश में अब भी तनाव का माहौल जारी है. कई राज्यों में नूपुर शर्मा के खिलाफ धार्मिक आस्था को आहत पहुंचाने व भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं. जिसके बाद नूपुर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, उनके खिलाफ वारंट भी जारी हुए हैं.
नूपुर शर्मा ने कोलकाता पुलिस को भेजा ई-मेल
ऐसे ही एक मामले में नूपुर शर्मा को कोलकाता पुलिस के सामने पेश होना है. सूत्रों के मुताबिक नूपुर शर्मा ने सोमवार को कोलकाता पुलिस को उनकी उपस्थिति का कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने कोलकाता पुलिस से यह कहते हुए चार सप्ताह का समय मांगा कि उनकी जान को खतरा है. सूत्रों के मुताबिक नूपुर ने इस संबंध में कोलकाता पुलिस को एक ईमेल भी भेजा है. ईमेल में उन्होंने कहा कि वह चार सप्ताह के बाद नारकोंडा पुलिस स्टेशन के सामने पेश हो सकेंगी. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि पुलिस ने उन्हें किसी और तारीख पर पेश होने के लिए सूचित किया है या नहीं.
नूपुर शर्मा के खिलाफ कई राज्यों में FIR
नूपुर के कथित विवादित बयान के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में उपद्रव और हिंसा देखने को मिली है. पश्चिम बंगाल में भी गुस्साए लोगों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है. हिंसा भड़कने के बाद कोलकाता समेत कई राज्य में नूपुर के खिलाफ पर प्राथमिकी दर्ज की गई. नारकोंडा पुलिस स्टेशन ने ऐसी ही एक शिकायत के आधार पर नूपुर को 20 जून तक व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा था. नूपुर को भारतीय दंड संहिता की धारा 41ए के तहत नोटिस भेजा गया था. नूपुर ने अनुरोध किया है कि इसे स्थगित किया जाए.
टीएमसी नेता ने दर्ज कराया मुकदमा
नूपुर के खिलाफ तृणमूल के राज्य अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव अबू सोहेल ने द ईस्ट मेदिनीपुर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया है. अबू सोहेल ने नूपुर पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया है. नूपुर पर शांति भंग करने के लिए स्वेच्छा से उकसाने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता ने नूपुर को तुरंत गिरफ्तार नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की भी धमकी दी है.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed