नोवाक जोकोविच ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के खिताबी दौरे में प्रवेश कर लिया है. उन्होंने लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है. सेमीफाइनल में उन्होंने ब्रिटेन के कैमरन नोरी को 4 सेट तक चले मुकाबले में 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया. सर्बिया के 35 साल के टेनिस खिलाड़ी ने अब तक 20 ग्रैंडस्लैम टाइटल जीते हैं. अगर वे यहां टाइटल जीतने में सफल रहे, तो पुरुष कैटेगरी में सबसे अधिक टाइटल जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे. स्पेन के राफेल नडाल 22 टाइटल के साथ नंबर-1 पर हैं. वे यहां चोट के कारण सेमीफाइनल से हट गए थे. स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर भी 20 ग्रैंडस्लैम का खिताब अपने नाम कर चुके हैं.
नोवाक जोकोविच हालांकि मुकाबले में अच्छी शुरुआत नहीं कर सके थे. वे पहला सेट हार गए थे. लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए अगले तीनों सेट जीते. फाइनल में वे ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से भिड़ेंगे. उन्हें सेमीफाइनल में वॉकओवर मिल गया. राफेल नडाल चोट के कारण टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया. इससे पहले उन्होंने मौजूदा सीजन में ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था.
6 बार जीत चुके हैं खिताब
नोवाक जोकोविच लगातार चौथी बार विंबलडन का खिताब जीतना चाहेंगे. वे ओवरऑल 6 बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. वे यहां 2011, 2014, 2015, 2018, 2019 और 2021 में चैंपियन बन चुके हैं. कोराेना के कारण 2020 में इसका आयोजन नहीं हुआ था. इसके अलावा जोकोविच ने 9 बार ऑस्ट्रेलिया ओपन, 3 बार यूएस ओपन और 2 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation