उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने धमकी दी है कि अगर उत्तर कोरिया को उकसाया गया, तो वह परमाणु हथियारों का उपयोग कर दक्षिण कोरिया को पूरी तरह नष्ट कर देगा। सरकारी मीडिया ने इस जानकारी को शुक्रवार को साझा किया।
दरअसल, दक्षिण कोरिया के नेता ने चेतावनी दी थी कि अगर किम ने परमाणु हथियारों का उपयोग करने का प्रयास किया तो उनके शासन का खात्मा कर दिया जाएगा और इसके जवाब में किम ने दक्षिण कोरिया को यह चेतावनी दी है।
Also Read: मराठी, बंगाली समेत 5 भाषाओं को मिला शास्त्रीय भाषा दर्जा
दोनों देशों के नेताओं के बीच इस तरह की बयानबाजी नयी नहीं है, लेकिन उनकी ये हालिया टिप्पणी उत्तर कोरिया द्वारा हाल में परमाणु केंद्र के खुलासे और मिसाइल परीक्षणों को जारी रखने के कारण बढ़े तनाव के बीच आई है।
Also Read: UP: 10 killed in road crash in Mirzapur
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार समिति कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, किम ने बुधवार को विशेष अभियान बल की एक इकाई के दौरे के वक्त कहा कि अगर दक्षिण कोरिया उसकी संप्रभुता का अतिक्रमण करने के लिए सशस्त्र बलों का उपयोग करने का प्रयास करता है तो उनकी सेना ‘बिना किसी हिचकिचाहट के अपने पास मौजूद परमाणु हथियार सहित सभी आक्रामक हथियारों का इस्तेमाल करेगी।’ किम ने कहा, ‘अगर ऐसी स्थिति आती है तो दक्षिण कोरिया का अस्तित्व मिट जाएगा।’
Also Read: BookMyShow Files Complaint Over Black Market Sale of Coldplay Concert Tickets
किम का यह बयान दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल के मंगलवार को अपने देश के सशस्त्र सेना दिवस पर दिए गए भाषण का जवाब था। उत्तर कोरिया को निशाना बनाने में सक्षम दक्षिण कोरिया की सबसे शक्तिशाली ह्यूनमू-5 बैलेस्टिक मिसाइल और अन्य पारंपरिक हथियारों का अनावरण करते हुए यून ने कहा कि जिस दिन उनका पड़ोसी देश परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा, उस दिन किम सरकार का अंत हो जाएगा क्योंकि किम को दक्षिण कोरियाई-अमेरिकी गठबंधन के ‘दृढ़ और भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा।’


More Stories
Delhi to Haridwar in 90 Minutes From Next Month? Nitin Gadkari Announces New Expressway
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? फॉर्म-6 पर चुनाव आयोग से जवाब तलब
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet