अमेरिका की कार कंपनी फोर्ड के बाद अब जापान के एक कार ब्रांड ने भारत से अपना कारोबार समेट लिया है। इसके बाद अब इस ब्रांड की सस्ती कार इंडिया में नहीं मिलेगी, साथ ही इसका प्रोडक्शन भी बंद हो जाएगा।
जापान की कार कंपनी निशान मोटर इंडिया अब अपने डस्टन कार ब्रांड को भारतीय बाजार से समेटने जा रही है। कंपनी ने अब इस ब्रांड की सबसे पॉपुलर कार रेडी-गो का प्रोडक्शन भी बंद कर दिया है। कंपनी इससे पहले ही डस्टन ब्रांड के दो दूसरे मॉडल का प्रोडक्शन बंद कर चुकी है।
ग्राहकों को सर्विस मिलती रहेगी
निशान मोटर का कहना है कि जब तक इन कारों का स्टॉक है, तब तक इनकी बिक्री चलती रहेगी। वहीं जिन लोगों के पास डस्टन ब्रांड की कार है, उन्हें कंपनी की तरफ से सर्विस मिलती रहेगी। साथ ही ग्राहकों को उनकी कार पर वारंटी भी मिलती रहेगी।
कंपनी ने इंडियन मार्केट में कई एंट्री लेवल कारें उतारी हैं। इसमें गो+, गो और रेडी-गो जैसे मॉडल शामिल हैं जो देश की सबसे सस्ती कारों में शुमार हैं।
डस्टन को नहीं मिले ग्राहक
डस्टन ब्रांड की कारें सस्ती होने के बावजूद देशभर में ज्यादा पॉपुलर नहीं हुईं। ये कारें ग्राहकों को रिझाने में विफल रहीं और इसलिए इनकी सुस्त बिक्री के चलते कंपनी ने डस्टन ब्रांड को बंद करने का फैसला किया है।
कई देशों से गायब हुई डस्टन
इससे पहले भी डस्टन ब्रांड की खराब सेल के चलते कंपनी इसे कई मार्केट से बाहर कर चुकी है। इसमें रूस, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। चेन्नई के प्लांट में रेडी-गो का प्रोडक्शन बंद होने के बाद अब डस्टन दुनिया के बस कुछ ही देशों बचा हुआ कार ब्रांड रह जाएगा। वैसे डस्टन को बंद करना कंपनी की ग्लोबल स्ट्रैटजी का हिस्सा है, क्योंकि कंपनी अपने प्रमुख ब्रांड निशान पर फोकस करना चाहती है।
मैग्नाइट पर होगा दांव
इंडिया में निशान मोटर अपने मैग्नाइट SUV ब्रांड पर फोकस करेगी। इसे कंपनी ने दिसंबर 2020 में लॉन्च किया था। तब से अब तक 1 लाख से ज्यादा ग्राहक कंपनी की इस कार पर भरोसा जता चुके हैं। वहीं मैग्नाइट के अलावा कंपनी किक्स SUV पर भी फोकस लगा रही है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead