इबोला वायरस से जूझ रहे अफ्रीकी देश कांगो में खसरा महामारी से नई आफत खड़ी हो गई है। साल की शुरुआत से अब तक यहां पर खसरा के 6,259 मामले दर्ज किए गए, जिससे 132 लोगों की मौत हो चुकी है। देश की आर्थिक राजधानी पोइंते-नोइरे इस महामारी का केंद्र बन चुका है।
कांगो के स्वास्थ्य मंत्री गिल्बर्ट मोकोकी ने बताया कि पोइंटे-नोइरे में इस साल की शुरुआत से 24 अप्रैल तक खसरा के 5,488 मामले और 112 मौत दर्ज की गई है। इनमें ज्यादातर की मौत हॉस्पिटल में देरी से भर्ती होने से हुई।
इबोला : WHO ने पिछले साल जारी की थी चेतावनी
महामारी के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए सरकार ने एहतियाती कदम भी उठाने शुरू कर दिए हैं। मोकोकी का कहना है कि हमने इस बीमारी के शुरुआती लक्षण और इसे लेकर कई जागरूकता प्रोग्राम शुरू किए हैं। हमारी सरकार लोगों के ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है।
पिछले साल अप्रैल में ही वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने चेतावनी दी थी कि कई अफ्रीकी देशों में कोरोना की
वजह से खसरे का वैक्सीनेशन प्रोग्राम रुक गया है। इससे आने वाले वक्त में यह महामारी
बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा सकती है
हाल ही में इबोला से दो लोगों की मौत
कांगो में कुछ दिन पहले ही इबोला वायरस से भी दो लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद मृतकों
के संपर्क में आने वाले 230 लोगों की पहचान की गई है। खतरे को देखते हुए सरकार ने WHO
की मदद से एक बार फिर इबोला का वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू किया है।
पिछले महीने ट्रेन हादसे की वजह से चर्चा में था कांगो
पिछले महीने महीने कांगो ट्रेन हादसे की वजह से चर्चा में रहा था। लुआलाबा राज्य में ट्रेन पलटने
से 60 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से ज्यादा घायल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के
मुताबिक, बहुत से पैसेंजर अवैध तरीके से ट्रेन में सफर कर रहे थे।
अफ्रीका महाद्वीप के बीच में स्थित कांगो क्षेत्रफल के लिहाज से इस महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है।
वही, आबादी के हिसाब यह दुनिया में 16वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation