NASA के मून मिशन Artemis 1 की लॉन्चिंग को 3 सितंबर 2022 को दोबारा टाल दिया गया है. ईंधन रिसाव की वजह से ये लॉन्चिंग रोक दी गई है. अगली बार ये कब होगी इसके लिए नासा ने फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है. लेकिन ये कहा है कि हमारे वैज्ञानिक रिसाव की समस्या को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं. इससे पहले 29 अगस्त 2022 को भी इसी वजह से रॉकेट की लॉन्चिंग रोक दी गई थी. दुनिया का सबसे ताकतवर और बड़ा रॉकेट फ्लोरिडा स्थिति केनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 39बी पर तैनात है.
अर्टेमिस 1 (Artemis 1) मिशन के दोबारा लॉन्च करने का विंडो भारतीय समयानुसार 3 सितंबर 2022 की रात 11.47 बजे से लेकर अगले दो घंटे तक था. फिलहाल रॉकेट के कोर स्टेज से हो रहे लिक्विड हाइड्रोजन रिसाव की वजह से लॉन्चिंग को रोक दिया गया है. रॉकेट में ईंधन के तौर पर सुपर-कोल्ड हाइड्रोजन और ऑक्सीजन भरा जाता है. लेकिन लीक की वजह से ये काम रोक दिया गया. लॉन्च डायरेक्टर ने रिसाव को देखते हुए इस लॉन्च को रोक दिया है.
अर्टेमिस 1 नासा का मार्स पर्सिवरेंस रोवर के बाद महत्वपूर्ण मिशन है
अर्टेमिस 1 (Artemis 1) नासा का मार्स पर्सिवरेंस रोवर के बाद महत्वपूर्ण मिशन है. नासा स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट से ओरियन स्पेसशिप (Orion Spaceship) को चांद पर भेजना चाहता है. ताकि भविष्य में इंसानों को इसी स्पेसक्राफ्ट से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर भेजा जा सके. ये मिशन 42 दिन 3 घंटे और 20 मिनट का है. जिसमें ओरियन स्पेसशिप धरती से जाकर चंद्रमा के दो चक्कर लगाकर वापस आएगा.
फ्यूल लीक अगर किसी दरार से हो रहा है. तो पहले टैंक्स को खाली करना होगा. उसके बाद उस दरार को सही से ठीक करना होगा. उसके बाद उस दरार को सही से ठीक करना होगा. इसके बाद फिर से ईंधन भरकर रॉकेट को टेकऑफ के लिए तैयार करना होगा.


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead