हरियाणा BJP की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े मामले में गुरुवार को गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। सोनाली के भाई रिंकू ढाका की शिकायत पर सोनाली के PA सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोनाली के शव का गुरुवार दोपहर गोवा में पोस्टमॉर्टम किया गया। वह 23 अगस्त की सुबह गोवा के एक रिसॉर्ट में मृत मिली थीं। सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। जीजा अमन पूनिया ने बताया कि पोस्टमॉर्टम होने के बाद सुधीर और सुखविंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत FIR दर्ज की गई।
सोनाली का पोस्टमॉर्टम दोपहर पौने 12 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर कई ‘ब्लंट कट’ होने का जिक्र किया गया है। आसान भाषा में इसे ‘गुम चोट’ कह सकते हैं। मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, ये चोट किसी लाठी-डंडे से मारी गईं या घूंसों से यह पता करना बेहद मुश्किल होता है। सोनाली के शरीर पर ये चोट मारने वाला कोई एक्सपर्ट रहा होगा।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation