छिंदवाड़ा जिले में उपसरपंच को अपनी पसंद से शादी करना महंगा पड़ गया। दस गांवों की पंचायत ने उस पर जुर्माना लगाया।
हर्रई ब्लॉक के सालढाना गांव के उपसरपंच उरदलाल यादव ने कोर्ट मैरिज की। उन्होंने आदिवासी युवती पंचवती उईके से विवाह किया। इस शादी से इलाके के कुछ लोगों को आपत्ति हुई। दस गांवों के सरपंचों ने मिलकर पंचायत बुलाई। पंचायत ने उपसरपंच पर 1.30 लाख का जुर्माना लगाया। कहा गया कि जुर्माना नहीं भरा तो समाज से बाहर कर दिया जाएगा।
Also Read: नई तकनीकों के लिए ₹10,000 करोड़ की फंड योजना
पंचायत बनी ‘कोर्ट’, प्रेम विवाह बना ‘अपराध’
सितंबर 2024 में सालढाना सहित 10 गांवों के सरपंचों ने पंचायत बुलाई और विवाह को ‘गुनाह’ ठहराया। एक गैर-आदिवासी युवक के आदिवासी युवती से विवाह पर पंचायत ने सजा सुनाई। फैसला था जुर्माना व सामाजिक बहिष्कार की धमकी, जैसे प्रेम कोई अपराध हो।
Also Read: तीन दिन की छुट्टी के बाद झूमकर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 1700 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
एक साल गुजर गया, लेकिन जख्म अभी भी हरे हैं
शादी को एक साल हो गया, लेकिन पंचायत का ‘फैसला’ अब तक लागू नहीं हुआ है। जुर्माना न चुकाने पर पंचायत सदस्य बिरजू जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचा। उसने प्रशासन से आग्रह किया कि उपसरपंच से जुर्माना वसूल करवाया जाए। अधिकारियों ने जनसुनवाई में मामला गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, पंचायत का आदेश गैरकानूनी साबित हुआ तो सरपंचों पर कार्रवाई होगी।
Also Read: युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में रचा इतिहास, जो कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया वो कर दिखाया
Also Read: सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, वर्ली परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर आया संदेश
कौन क्या बोला?
सालढ़ाना पंचायत के सरपंच पति सुरेंद्र ने कहा, दस गांवों ने मिलकर सर्वसम्मति से यह फैसला लिया था। उन्होंने बताया कि अब तक जुर्माने की राशि नहीं मिली है, जिसे पंचायत ने तय किया था। उपसरपंच उरदलाल ने कहा, मैंने अपनी मर्जी से आदिवासी महिला से विवाह किया है। उन्होंने कहा कि शादी दोनों की सहमति से हुई थी और यह निर्णय व्यक्तिगत था।
उरदलाल ने कहा कि वह इतनी बड़ी जुर्माने की राशि चुकाने की स्थिति में नहीं हैं।
Also Read: बिहार महाकांड: 10 मिनट में 23 की हत्या, लाशों के बीच छुपकर बचे कई लोग

More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed