WHO के प्रमुख टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स के केसों में भले ही कमी दर्ज की गई हो, लेकिन यह इस महामारी का सबसे खतरनाक समय हो सकता है।
दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स से जुड़े मामलों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच चुकी है। इसलिए लोगों को इसके मामलों में गिरावट दिखने के बाद भी एहतियात बरतना बंद नहीं करना चाहिए।
WHO के प्रमुख टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स के केसों में भले ही कमी दर्ज की गई हो, लेकिन यह इस महामारी का सबसे खतरनाक समय हो सकता है। ब्रेहेसस ने कहा कि मंकीपॉक्स के मामलों में गिरावट का ही समय सबसे खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इस दौरान हम सोचते हैं कि संकट टल गया और हम एहतियात बरतना बंद कर देते हैं।
WHO प्रमुख के मुताबिक, कोरोनावायरस की तरह ही मंकीपॉक्स भी अभी चिंता का विषय है और संगठन इससे निपटने के लिए लगातार पूरी दुनिया को आगाह कर रहा है।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder