पंजाब में मोहाली के फेज-8 स्थित दशहरा ग्राउंड में लगे मेले में झूला जॉयराइड टूटने से बच्चों और महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए. घायलों को सिर और गर्दन में चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पांच लोगों को फेज-9 के निजी अस्पताल में भी दाखिल किया गया है. बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार रात लगभग 9 बजे के आसपास घटित हुई, जब करीब 50 फीट की ऊंचाई पर लगा यह झूला पहले थोड़ा सा झुका फिर करीब 3 सेकेंड में धड़ाम से नीचे गिर गया.
घटना का वीडियो हो रहा वायरल
हादसा होते ही ग्राउंड में भगदड़ मच गई, इस दौरान गुस्साई भीड़ ने मेला प्रबंधन कर्मचारियों और बाउंसरों का पीछा भी किया. उन्होंने मौके से भागकर खुद को बचाया. यह सारी घटना प्रत्यक्षदर्शियों ने कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.डीएसपी सिटी 2 एचएस बल ने कहा कि जॉयराइड के मालिक जयपुर के मुकेश शर्मा हैं. मेला प्रबंधन को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी. मोहाली के डीसी अमित तलवार ने मीडिया को बताया कि प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.
झूले पर सवार थे 15 से ज्यादा लोग
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 15 से अधिक लोग जॉयराइड पर थे. उन्होंने शिकायत की कि मेला स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं थे. पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर कोई एंबुलेंस मौजूद नहीं थी. नियमों के मुताबिक स्थल के आसपास आगजनी की घटना से निपटने के लिए दमकल की गाड़ियां भी मौजूद नहीं थीं. डॉक्टरों ने बताया कि फेज 6 सिविल अस्पताल में 3 पुरुष और 2 महिला वयस्कों को भर्ती कराया गया है. घायलों ने गर्दन, पेट और पीठ में चोट की शिकायत की है. रेडियोलॉजिस्ट और हड्डी रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर ली है. गौरतलब है कि आजकल ट्राईसिटी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला में सप्ताह के अंत में मेलों का आयोजन किया जाता है. इन मेलों में बच्चों, महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ रहती है.


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead