अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन की प्राइमरी शुरू हो गई है। हाल में तीन एजेंसियों के सर्वे में राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी से पिछड़ रही है। सर्वे में अलग-अलग मुद्दों पर डेमोक्रेटिक पार्टी को 44% लोगों का समर्थन मिला, जबकि रिपब्लिकन पार्टी को 47% लोगों का समर्थन हासिल हुआ।
सर्वे में शामिल लोगों की डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रति सबसे बड़ी नाराजगी बढ़ती महंगाई है। 41% लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई पर काबू पाने में रिपब्लिकन पार्टी बेहतर साबित होगी। जबकि, इसी मुद्दे पर मात्र 20% ने बाइडेन सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का समर्थन किया।
अमेरिका : बाइडेन की अप्रूवल रेटिंग 2% बढ़ी
बाइडेन के लिए इस सर्वे में आशाजनक बात ये है कि उनकी पर्सनल अप्रूवल रेटिंग अब भी 41% है, जो मार्च की 39% से अधिक है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन नवंबर में होने वाले हैं। इसके लिए मई में प्राइमरी शुरू हो रही है। अमेरिकी चुनाव में प्राइमरी के दौरान दोनों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार जनता के बीच जाते हैं और लोकप्रियता के आधार पर फिर अपनी ही पार्टी में उम्मीदवारी पाते हैं।
11 राज्यों में होंगे चुनाव, नतीजे तय करेंगे 2024 की दिशा
अमेरिका के 11 राज्यों में नवंबर में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन से हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव तथा सीनेट की अगली तस्वीर
सामने आएगी। ये नतीजे बाइडेन और ट्रम्प के 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी का आधार
भी तय करने में अहम साबित होंगे।
आलोचना को सामना कर रहे हैं बाइडेन
कोरोना मिसमैनेजमेंट और अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद जो बाइडेन को काफी आलोचना का सामना करना
पड़ रहा है। दिसंबर महीने में ब्रिटेन की मार्केट रिसर्च कंपनी YouGov के सर्वे में बाइडेन लोकप्रियता के मामले
में ट्रम्प से पीछे बताया गया।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation