ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर में होने वाली घरेलू सीरीज से टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर पेटीएम की जगह मास्टर कार्ड होगा। दरअसल पेटीएम ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से अपने अधिकार मास्टरकार्ड को देने का अनुरोध किया था। पेटीएम के इस अनुरोध को BCCI ने स्वीकार कर लिया है।
2019 में BCCI ने पेटीएम का टाइटल स्पॉन्सर चार साल के लिए बढ़ाया था
2019 में BCCI ने पेटीएम के भारत में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के मैचों के टाइटल स्पॉन्सर को चार साल के लिए बढ़ाया था। पेटीएम को साल 2019 से 2023 तक टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए 326.80 करोड़ रुपये देने थे। प्रति मैच यह डील 3.80 करोड़ रुपये की थी। इससे पहले यह राशि 2.4 करोड़ रुपये प्रति मैच थी।
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सीरीज में मास्टर कार्ड होगा स्पॉन्सर
इस साल सितंबर में पहले ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में मास्टर कार्ड टाइटल स्पॉन्सर होगा। अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम सितंबर में भारत का दौरा करेगी।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder